आईपीएल क्रिकेट में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स को 23 रनों से हरा दिया। जीत के लिए 229 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 205 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। हैदराबाद के लिए हैरी ब्रूक ने नाबाद 55 गेंदों में 100 रन बनाए जबकि एडेन मार्कराम ने 26 गेंदों में 50 रनों का योगदान दिया। कोलकाता के लिए नितीश राणा ने 41 गेंदों में 75 रन बनाए जबकि रिंकू सिंह ने नाबाद रहते हुए 31 गेंदों में 58 रनों का योगदान दिया। कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने तीन विकेट लिए जबकि हैदराबाद के लिए मार्को जानसन और मयंक मारकंडे ने दो-दो विकेट लिए। हैरी ब्रूक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कल, बेंगलुरु में दोपहर 3.30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी, जबकि लखनऊ में शाम 7.30 बजे लखनऊ सुपर जायंट्स पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...