कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल कर्नाटक में कोलार से जय भारत सत्याग्रह यात्रा की शुरूआत करेंगे। वर्ष 2019 में राहुल गांधी ने कोलार में ही मोदी उपनाम को लेकर टिप्पणी की थी जिसके खिलाफ दायर मानहानि के मामले में, सूरत की एक अदालत के हाल के फैसले से उनकी लोकसभा की सदस्यता छिन गई थी। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी कल सुबह 11 बजे कोलार पहुंचेंगे और यात्रा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार और कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया भी मौजूद रहेंगे। बाद में, राहुल गांधी बेंगलूरू में नवनिर्मित इन्दिरा गांधी भवन का उद्घाटन करेंगे।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...