चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में, पुरुष डबल्स का खिताब राम कुमार रामनाथन और साकेत मायनेनी की जोड़ी ने जीत लिया है। कल इस जोड़ी ने चेन्नई में निकी पूनाचा और ऋत्विक बोलीपल्ली की जोड़ी को पराजित किया। इस बीच, सुमित नागल पुरुष सिंगल्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में चेक गणराज्य के डेलीबोर सिवरसिना को हराया। फाइनल में सुमित का सामना इटली के लुका नार्दी से होगा।
चेन्नई ओपन: पुरुष डबल्स का खिताब राम कुमार रामनाथन और साकेत मायनेनी की जोड़ी ने जीता