उत्तराखंड सरकार ने हल्‍द्वानी हिंसा की न्‍यायिक जांच के आदेश दिए

उत्तराखंड सरकार ने हल्‍द्वानी हिंसा की न्‍यायिक जांच के आदेश दिये हैं। बृहस्‍पतिवार को बनभूलपुरा इलाके में अतिक्रमण हटाने के बाद शहर में हिंसा फैल गई थी। बनभूलपुरा इलाके में कर्फ्यू जारी है, हालांकि शहर के बाहरी इलाके से कर्फ्यू हटा लिया गया है। सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं स्थगति कर दी गई हैं। पुलिस हिंसाग्रस्त इलाके में गश्‍त लगा रही है।

इस बीच, पुलिस ने हल्‍द्वानी हिंसा के मास्‍टर मांइड अब्‍दुल मलिक और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। हल्द्वानी हिंसा में छह लोग मारे गये थे और सौ लोग घायल हुए थे।

Related posts

Leave a Comment