U-19 एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के फाइनल-मैच में आज भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत

U-19 एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के फाइनल-मैच में आज भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत

पुरुषों का अंडर-19 एकदिवसीय क्रिकेट विश्‍वकप फाइनल मैच आज भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। यह मैच दक्षिण अफ्रीका के बेनोनी में भारतीय समय के अनुसार दोपहर डेढ़ बजे से शुरु होगा। भारतीय टीम का नेतृत्व कप्‍तान उदय सहारन कर रहे हैं।

भारत पुरुष अंडर-19 विश्वकप पांच बार जीत चुका है। सेमीफाइनल में, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को और ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment