गृह मंत्रालय ने अमरावती के उमेश कोल्‍हे की जघन्‍य हत्‍या की जांच का मामला NIA को सौंप दिया

गृह मंत्रालय ने अमरावती के उमेश कोल्‍हे की जघन्‍य हत्‍या की जांच का मामला NIA को सौंप दिया

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अमरावती के उमेश कोल्‍हे की जघन्‍य हत्‍या की जांच का मामला राष्‍ट्रीय जांच अभिकरण को सौंप दिया है। कोल्‍हे की पिछले महीने की 21 तारीख को हत्‍या की गई थी। मंत्रालय ने कहा है कि हत्या के पीछे के षडयंत्र, इसमे शामिल संगठनों और अंतरराष्ट्रीय साजिश की भी बारीकी से जांच की जाएगी।

इस बीच, इस मामले की जांच के लिए राष्‍ट्रीय जांच अभिकरण की एक टीम अमरावती पहुंच गई है। पुलिस उपायुक्‍त विक्रम साली ने बताया कि इस मामले में छह लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment