पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया गया। बजट पेश करते हुए राज्य के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा है कि सरकार ने इस वर्ष एक जुलाई से 31 दिसंबर तक मोटर वाहन कर में एकमुश्त छूट देने का प्रस्ताव किया है। सरकार ने विलेखों के पंजीकरण के लिए स्टाम्प शुल्क में दो प्रतिशत की कमी करने का भी प्रस्ताव किया है जबकि सर्किल दर में दस प्रतिशत की कटौती की गई है।
राज्य का कुल बजट आवंटन तीन लाख आठ हजार सात सौ 27 करोड़ रुपये है जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 20 दशमलव सात प्रतिशत अधिक है।
वित्त मंत्री अमित मित्रा का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण श्री चटर्जी ने बजट पेश किया।
