उत्‍तर प्रदेश में प्रमुख नदियों में बाढ़ आने से 11 सौ से अधिक गांव प्रभावित हुए

उत्‍तर प्रदेश में प्रमुख नदियों में बाढ़ आने से 11 सौ से अधिक गांव प्रभावित हुए

उत्‍तर प्रदेश में प्रमुख नदियों में बाढ़ आने से 11 सौ से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। इस वर्ष राज्‍य में औसत से कम वर्षा के बावजूद कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कल विमान से गाजीपुर और वाराणसी जिलों का सर्वेक्षण किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर और वाराणसी जिलों में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और राहत तथा बचाव कार्य की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल प्रदेश में औसत से कम बारिश हुई है और बाढ़ की यह स्थिति राजस्थान और मध्य प्रदेश में हुई भारी बारिश और प्रदेश की प्रमुख नदियों में भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने की वजह से पैदा हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगी और सरकार न सिर्फ बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद कर रही है बल्कि कम बारिश की वजह से परेशान किसानों को भी हर संभव मदद देने का प्रयास कर रही है।

Related posts

Leave a Comment