पंजाब में 54 पुलिस अधिकारियों का तबादला

पंजाब सरकार ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 21 अधिकारियों और पंजाब पुलिस सेवा (पीपीएस) के 33 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया।

एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अर्पित शुक्ला अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) होंगे। वह ईश्वर सिंह की जगह लेंगे, जिन्हें एडीजीपी (मानव संसाधन) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

आदेश के अनुसार आईपीएस अधिकारी शशि प्रभा द्विवेदी एडीजीपी (रेलवे), जबकि प्रवीण सिन्हा एडीजीपी (साइबर अपराध) होंगे।

Related posts

Leave a Comment