इटली में, भीषण बारिश के बाद नदियों के 20 से अधिक तटबंध टूट गए हैं। इससे 13 लोगों की मृत्यु हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए। क्षेत्रीय गवर्नर ने बताया है कि इससे अरबों यूरो का नुकसान हुआ है। नागरिक सुरक्षा मंत्री ने बताया कि देश के अलग अलग हिस्सों में पिछले 36 घंटे के दौरान 20 से 50 सेंटीमीटर तक बारिश हुई है। कई महीने तक सूखा पड़ने से सारी जमीन सूख गई थी, लेकिन अब भारी बारिश हो रही है। इटली के कृषि मंत्री ने स्वीकार किया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण इटली में सूखे की स्थिति बन गई थी।
इटली में भीषण बारिश के बाद नदियों के 20 से अधिक तटबंध टूट गए, 13 लोगों की मृत्यु