ब्रिटेन ने रूस के सैन्य-औद्योगिक परिसर, धातुओं के साथ-साथ रूसी हीरे पर प्रतिबंध लगाया एक वक्तव्य में ब्रिटिश सरकार ने कहा कि रूस से तांबा, एल्यूमीनियम और निकल जैसी धातुओं का आयात प्रतिबंधित किया गया है। ब्रिटेन ने जापान में जी-7 सम्मेलन से पहले रूस के खनिज क्षेत्र के खिलाफ नये प्रतिबंधों की घोषणा की है। रूस से हीरों तथा सैन्य उपकरण उद्योग के आयात पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। एक वक्तव्य में ब्रिटेन सरकार ने कहा कि रूस से तांबा, एल्यूमीनियम और निकल जैसी धातुओं का आयात प्रतिबंधित किया गया है। इन व्यापारिक प्रतिबंधों के अतिरिक्त ब्रिटेन ने रूस के 86 सैन्य औद्योगिक परिसरों पर भी प्रतिबंध की तैयारी कर ली है जो ऊर्जा, धातुओं और शिपिंग जैसे विभिन्न उद्योगों से जुडे हुए हैं। अमेरिका ने भी की 70 कंपनियों और संगठनों को ब्लैकलिस्ट करने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य युद्ध के लिए आवश्यक सामग्री प्राप्त करने की रूस की क्षमता कम करना है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...