अमेरिका ने चीन, म्यांमार और उत्तर कोरिया के कई लोगों और कंपनियों पर व्यापक प्रतिबंध लगा दिये हैं। अमेरिका ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी चीन की कंपनी सेंसटाइम ग्रुप को भी निवेश की दृष्टि से प्रतिबंधित कर दिया है। इन प्रतिबंधों का उद्देश्य संबंधित लोगों की आवाजाही को सीमित करना और कंपनियों को वैश्विक वित्तीय व्यवस्था से दूर रखना है।
कनाडा और ब्रिटेन ने भी म्यांमार में मानवाधिकार हनन को देखते हुए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कल मानवाधिकार दिवस पर उत्तर कोरिया और म्यांमार की सैन्य इकाईयों पर प्रतिबंध बढ़ाने की घोषणा की।