भारोत्तोलन में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में, पुरूषों के 67 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के जेरेमी लालरिनुंगा ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। 19 वर्षीय जेरेमी ने कल ताशकंद में स्नैच और क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में कुल 305 किलोग्राम वजन उठाकर पदक अपने नाम किया। जेरेमी वर्ष 2018 में युवा ओलिम्पिक के भी स्वर्ण पदक विजेता रहे हैं। कल उन्होंने स्नैच स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया।
भारत के जेरेमी लालरिनुंगा ने ताशकंद में भारोत्तोलन में राष्ट्रमण्डल चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता