हिमाचल प्रदेश में पिछले 48 घंटों से तेज बारिश हो रही है। वर्षा, भूस्खलन और बादल फटने के कारण राज्य के 3 राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 709 सड़कें बंद हो गई हैं। हो कई क्षेत्रों में बिजली और जलापूर्ति भी बाधित हुई है। मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण शिमला हेरिटेज रेलवे स्टेशन क्षतिग्रस्त हो गया हैं।
पिछले 24 घंटों में राज्य के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मंडी, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर जैसे जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई है। शिमला शहर में पिछले 24 घंटों में 80 मिमी बारिश दर्ज की गई। हमने 24 और 25 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 26 अगस्त से मौसम में बदलाव आएगा।मैदानी और मध्य इलाकों के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 26 से 30 अगस्त तक गतिविधियां कम हो जाएंगी। अगस्त में सामान्य से 10% अधिक वर्षा हुई और सबसे अधिक वर्षा मंडी और बिलासपुर में हुई।