महाराष्ट्र के नाशिक में लसल गांव की कृषि उपज विपणन समितियों ने प्याज की नीलामी आज से फिर शुरू कर दी। ये समितियां प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाए जाने का पिछले 3 दिन से विरोध कर रही थीं। नाशिक के व्यापारियों, निर्यातकों और किसानों ने कल केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर भारती पवार से भेंट की। डॉक्टर पवार ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे सरकार से प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क के फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह करेंगी। कृषि उपज विपणन समिति, वाशी ने भी प्याज पर निर्यात शुल्क के विरोध में आज प्रस्तावित प्रदर्शन टाल दिया है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...