प्रधानमंत्री मोदी ने आज इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबीय अहमद अली के साथ सार्थक बैठक की

प्रधानमंत्री मोदी ने आज इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबीय अहमद अली के साथ सार्थक बैठक की

भारत-इथियोपिया संबंध को बल देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्‍सबर्ग में ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन से अलग आज इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबीय अहमद अली के साथ सार्थक बैठक की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्‍स की सदस्‍यता मिलने पर इथियोपिया के प्रधानमंत्री को बधाई दी। अबीय अहमद अली ने ब्रिक्‍स परिवार में इथियोपिया को शामिल करने के भारत के समर्थन की सराहना की। अबीय अहमद अली ने चन्‍द्रयान-3 मिशन की सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए इसे इथियोपिया और अल्‍प विकसित तथा विकासशील देशों के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण बताया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिन्‍दम बागची ने कहा कि बैठक में संसदीय सम्‍पर्क, विकास भागीदारी तथा क्षमता निर्माण, व्‍यापार और निवेश, रक्षा, आई.सी.टी., कृषि, युवाओं को हुनरमंद बनाने तथा दोनों देशों के बीच सम्‍पर्क जैसे क्षेत्रों में परस्‍पर सहयोग बढाने के बारे में बातचीत हुई।

Related posts

Leave a Comment