सोमालिया में अमेरिका के हवाई आक्रमण में अल-शबाब के 30 लड़ाके मारे गए

सोमालिया में अमेरिका के हवाई आक्रमण में अल-शबाब के लगभग 30 लड़ाके मारे गए हैं। अमेरिका-अफ्रीका कमांड ने एक बयान में कहा है कि संयुक्‍त राष्‍ट्र अमेरिका की सेना ने सोमालिया के समर्थन में शुक्रवार को यह हमला किया था। 100 से भी अधिक अल-शबाब के लड़ाको द्वारा किए गए हमले के खिलाफ सोमालिया के सैनिक युद्ध छेड़े हुए हैं। यह हमला सोमालिया की राजधानी मोगादिशु से 260 किलोमीटर पूर्वोत्‍तर गलकैड के पास किया गया है। संयुक्‍त राष्‍ट्र सोमालिया को मई 2022 से आतंकी समूह के खिलाफ अपना सहयोग दे रहा है।

Related posts

Leave a Comment