गणतंत्र दिवस परेड में इस बार 17 राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 23 झांकियां प्रदर्शित होगी

इस वर्ष नई दिल्‍ली में कर्तव्‍य-पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में 17 राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 23 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। इनके अलावा परेड में केन्‍द्रीय मंत्रालयों और विभागों की छह झांकियां भी शामिल होंगी। इन झांकियों में देश की समृद्ध सांस्‍कृतिक धरोहर, आर्थिक और सामाजिक प्रगति तथा आंतरिक और बाह्य सुरक्षा को दर्शाया जाएगा।

रक्षा मंत्रालय में जनसंपर्क अधिकारी ने मीडिया को बताया कि इस वर्ष की झांकियों में से अधिकतर का विषय नारी शक्ति है। नया जम्‍मू और कश्‍मीर। उत्‍तर प्रदेश की झांकी में तीन दिवसीय दीपोत्‍सव की झलक दिखाई जाएगी। राज्‍य में वर्ष 2017 से दीपोत्‍सव का आयोजन किया जा रहा है। झांकी में सरयू आरती और अयोध्‍या के प्रमुख मंदिरों की साज-सज्‍जा को प्रदर्शित किया जाएगा। असम की झांकी में लोचित बोरफुंकन को नाव पर दिखाया जाएगा और मां कामाख्‍या मंदिर को भी प्रदर्शित किया जाएगा। केरल की झांकी में राज्‍य में महिला सशक्तिकरण की लोक परंपरा को प्रमुखता दी जाएगी। पश्चिम बंगाल की झांकी में दुर्गा पूजा को दर्शाया जाएगा। हाराष्‍ट्र की झांकी में आज़ादी का अमृत महोत्‍सव की पृष्‍ठभूमि को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें राज्‍य की मंदिर शैली और लोक कला को प्रमुखता दी गई है।

Related posts

Leave a Comment