क्रिस हिपकिंस बुधवार को न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। न्यूजीलैंड की सत्तारूढ़ लेबर पार्टी ने आज जेसिंडा आर्डर्न की जगह उन्हें देश के नेतृत्व के लिए चुना। क्रिस हिपकिंस प्रधानमंत्री पद के लिए एकमात्र दावेदार थे और उनका चयन महज एक औपचारिकता रह गया था। इससे पहले, प्रधानमंत्री जेसिंडा ने बृहस्पतिवार को अचानक इस्तीफा दे दिया था। क्रिस हिपकिंस ने उप-प्रधानमंत्री पद के लिए कार्मेल सिपुलोनी का चयन किया है। क्रिस हिपकिंस पहली बार वर्ष 2008 में संसद सदस्य निर्वाचित हुए थे। कोरोना काल में सरकार का पक्ष रखने के दौरान उन्होंने देश में काफी लोकप्रियता अर्जित की थी।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...