सूडान के अर्द्धसैनिक समूह, रैपिड सपोर्ट फोर्सेस ने 72 घंटे के संघर्ष विराम की घोषणा की

सूडान के अर्द्धसैनिक समूह, रैपिड सपोर्ट फोर्सेस ने 72 घंटे के संघर्ष विराम की घोषणा की है। यह घोषणा करीब एक सप्‍ताह के भीषण संघर्ष के बाद हुई है। इस संघर्ष में तीन सौ पचास लोग मारे गए और हजारों लोग देश छोडकर चले गए थे।

आज सुबह स्‍थानीय समय के अनुसार छह बजे ईद-उल-फितर के अवकाश पर शुरू हुआ। यह संघर्षविराम आज सुबह स्‍थानीय समय के अनुसार छह बजे ईद-उल-फितर के अवकाश पर शुरू हुआ। हालांकि विरोधी सूडान सैन्‍य बल- एस ए एफ ने संघर्षविराम को लेकर कोई टिप्‍पणी नहीं की है।

पिछले सप्‍ताह के अंत में जनरल अब्‍देल फतह अल बुरहान के नेतृत्‍व में एस ए एफ और जनरल मोहम्‍मद हमदान दागालो के नेतृत्‍व में रेपिड सपोर्ट फोर्सेस के बीच हिंसक सत्‍ता संघर्ष शुरू हो गया था। संघर्षविराम को लेकर अनेक प्रयास किये गए और दोनों और से शर्तों के उल्‍लंघन के आरोप लगाये गए। संयुक्‍त राष्‍ट्र ने बताया है कि दस से बीस हजार लोग, जिनमें से अधिकांश महिलाएं और बच्‍चे है, भीषण संघर्ष के बीच सूडान छोडकर पडोसी देशों में चले गए हैं।

विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने कल न्यूयॉर्क में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव के साथ सूडान की बिगडती स्थिति पर चर्चा की और यह अपील की थी कि युद्धरत गुट ईंद के अवसर पर तीन दिन का संघर्ष विराम करें और नागरिकों को सुरक्षित पहुंचने दें।

Related posts

Leave a Comment