सरकार लघु आंगनवाडी केन्‍द्रों को पूर्ण रूप से आंगनवाडी केन्‍द्रों में उन्‍नत करने का तेजी से काम कर रही है

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्‍मृति ईरानी ने कहा है कि सरकार लघु आंगनवाडी केन्‍द्रों को पूर्ण रूप से आंगनवाडी केन्‍द्रों में उन्‍नत करने का तेजी से काम कर रही है। देशभर में एक लाख 17 हजार लघु आंगनवाडी केन्‍द्र है। स्‍मृति ईरानी ने आज नई दिल्‍ली में पोषण भी, पढाई भी आयोजन को संबोधित किया।

आयोजन का मुख्‍य उद्देश्‍य प्रारंभिक शिशु देखभाल और शिक्षा पर फोकस करना है। राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा निर्देशों के अनुसार पोषण भी पढाई भी पर विशेष ध्‍यान देना है। सरकार देश की भविष्‍य की पीढियों को मजबूत बनाने के लक्ष्‍य पर काम कर रही है।

पोषण भी, पढाई भी के अंतर्गत प्रत्‍येक शिशु को प्रतिदिन कम से कम दो घंटे की अधिक गुणवत्‍ता के स्‍कूल पूर्व निर्देश दिए जाएंगे। इस विजन को पूरा करने के लिए आंगनवाडी केन्‍द्रों को उच्‍च गुणवत्‍ता के ढांचे, खेल उपकरण और प्रशिक्षित आंगनवाडी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों की मदद से मजबूत बनाना है।

Related posts

Leave a Comment