सरकार ने बताया है कि देश के पांच लाख 58 हजार से ज्यादा गांव मोबाइल ब्रॉडबैंड की वायरलैस सुविधा के दायरे में आ गये हैं। आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार देश में आबादी वाले पांच लाख 97 हजार 618 गांव हैं। उन्होंने बताया कि देश की सभी ग्राम पंचायतों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए भारत नेट परियोजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है और एक लाख 72 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में यह सुविधा तैयार है। देवुसिंह चौहान ने कहा कि भारत नेट परियोजना का विस्तार ग्राम पंचायतों से आगे बढकर गांवों तक कर दिया गया है। सरकार लोगों को ब्रॉडबैंड सुविधा दिलाने के लिए चरणबद्ध तरीके से युनिवर्सल सर्विस ऑब्लीगेशन फंड से ऐसे गांवों में 4-जी मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध करा रही है, जहां यह सुविधा नहीं थी।
Related posts
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...
हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज खिलाड़ियों...