मणिपुर और गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

मणिपुर और गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

मणिपुर और गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और डॉक्टर प्रमोद सावंत ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के लिए बीरेन सिंह को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा मणिपुर के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 32 सीटें जीती हैं।

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा भाजपा गोवा के लोगों की आभारी है कि उन्होंने पार्टी को फिर से गोवा की सेवा करने का जनादेश दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी आने वाले समय में राज्य की प्रगति के लिए काम करती रहेगी।

Related posts

Leave a Comment