सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक राष्ट्र- एक चुनाव की संभावना का पता लगाने के लिए एक समिति गठित की है। इस बारे में मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते हुए संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि समिति गठित कर दी गई है, जो अपनी रिपोर्ट देगी। उन्होंने बताया कि समिति की रिपोर्ट पर सार्वजनिक रूप से चर्चा होगी। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वर्ष 1967 तक लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ हुआ करते थे।
इस बीच भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने आज रामनाथ कोविंद से उनके निवास पर मुलाकात की।