श्रीलंका को, ऋण चुकाने के अपने प्रयासों में समन्वय के लिये ऋणदाता देशों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। जापान, फ्रांस और भारत की सहअध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक में 26 देशों और 19 ऋणदाताओं ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मौद्रिक अस्थिरता और विदेशी मुद्रा की कमी से जूझ रहा श्रीलंका पिछले दशक से भारी ऋण के दबाव में है। खबरों के अनुसार श्रीलंका सरकार पर बाहरी ऋण वर्ष 2022 के अंत तक 36 अरब डॉलर से अधिक था। हाल की मौद्रिक अस्थिरता के दौरान ली गई उधारी से श्रीलंका का कुल ऋण 41 अरब 47 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया है। श्रीलंका के लिए ऋण वापसी प्रक्रिया की रुपरेखा तय करने में शामिल विभिन्न पक्ष अंतर्राष्ट्रीय मु्द्रा कोष द्वारा निर्धारित सीमा के भीतर व्यापक और समन्वित राहत योजना तैयार करने का प्रयास कर रहे हैं।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...