खाड़ी देशों से 36 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में निवेश के अवसरों का पता लगाने और संबंधों को मजबूत बनाने के सिलसिले में श्रीनगर पहुंचा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने खाड़ी देशों के उद्यमियों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया। यह प्रतिनिधिमंडल प्रदेश की चार दिन की यात्रा पर है। मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर को निवेश का सबसे पसंदीदा स्थान बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। यह प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर सरकार के शीर्ष अधिकारियों से भी मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल का प्रदेश का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर के सफल सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन का प्रतीक है।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...