उत्तरप्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से विधायक चुने जाने के बाद विधान परिषद के सदस्य पद से अपना इस्तीफा सभापति को सौप दिया है।
भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई ने ग्रामीण स्तर के केन्द्रों से कम से कम दो कार्यकर्ताओं को लखनऊ में 25 मार्च को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। राज्य के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने यह जानकारी कल लखनऊ में संवाददाताओं को दी।
इस बीच, जिला प्रशासन ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने अपर महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और अपर मुख्य सचिव के साथ शपथग्रहण स्थल अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम का दौरा किया।