बांग्लादेश मौसम विभाग ने दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती इलाकों में हवा का दबाव बढ जाने के कारण दूर तक सावधानी का संकेत देने वाले सिगनल संख्या एक को लगाए रखने को कहा है। चट्टोग्राम, कॉक्स बाजार, मोंगला और पायरा बंदरगाहों को यह सलाह दी गई है और कहा गया है कि इसमें और तेजी आने की संभावना है।
इसके उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढने की 11 मई तक आशंका है, जिसके बाद यह उत्तर-उत्तर पूर्व की दिशा में बढ जाएगा। सभी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को उत्तरी हिस्से और गहरे समुद्र में ना जाने की सलाह दी गयी है। भारत के मौसम विभाग ने कल रात कहा था कि चक्रवाती तूफान के दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और म्यामां तट पर कॉक्स बाजार बांग्लादेश के क्यायूकपयू के बीच 14 मई दोपहर 12 बजे के आसपास पार करने की आशंका है।