श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्ष ने इस सप्ताह नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने का विश्वास दिलाया

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्ष ने इस सप्ताह नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने का विश्वास दिलाया

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति गोतबया राजपक्ष ने कल रात राष्‍ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही नए प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल की नियुक्‍त‍ि करेंगे। उन्‍होंने कहा कि एक ऐसे व्‍यक्ति को प्रधानमंत्री नियुक्ति किया जाएगा जिस पर अधिक से अधिक सांसदों और जनता का विश्‍वास हो। गोतबया राजपक्ष ने कहा कि नए प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल स्थिरिता लाने के बारे में योजना प्रस्‍तुत कर सकते हैं।

राष्‍ट्रपति ने यह भी कहा कि वे सभी पक्ष के लोगों के साथ विचार-विमर्श करके राष्‍ट्रपति के अधिकार को कम करने और संसद को अधिक अधिकार देने पर बात कर सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि हिंसा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हिंसक घटनाओं में नौ लोगों की मृत्‍यु हुई है और तीन सौ घायल हुए हैं।

एक अन्‍य घटनाक्रम में श्रीलंका के केन्‍द्रीय बैंक के गवर्नर डॉ. नंदालाल वीरासिंघे ने कल कोलबों में मीडिया को बताया कि राष्‍ट्रपति और सांसदों को स्‍थाई सरकार बनाने के‍ लिए मिलकर काम करना चाहिए ताकि देश में कानून और व्‍यवस्‍था तथा शांति बहाली का रास्‍ता साफ हो सके और केन्‍द्रीय बैंक आर्थिक गतिव‍िधियां समुचित रूप से चला सके। उन्‍होंने चेतावनी दी कि यदि चुने गए प्रतिनिधि देश में राजनीतिक स्‍थ‍िरता नहीं लाते हैं तो वे केन्‍द्रीय बैंक के गवर्नर के पद से इस्‍तीफा दे देंगे।

Related posts

Leave a Comment