विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आज अमरीका के वाशिंगटन में रक्षा खरीद और रखरखाव के लिए अमरीका के अवर सचिव माइकल पी.डफी से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक का उद्देश्य भारत और अमरीका की प्रमुख रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाना है। इसमें सह-उत्पादन, रखरखाव और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भारत और अमरीका की रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए रक्षा खरीद और रखरखाव के लिए अमरीका के अवर-सचिव माइकल पी. डफी से मुलाकात की