विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर 11 दिन की अमेरिका यात्रा पर आज रवाना होंगे

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर 11 दिन की अमेरिका यात्रा पर आज रवाना होंगे

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर आज से 28 सितंबर तक अमेरिका यात्रा पर रहेंगे। वे संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें अधिवेशन में भाग लेंगे। यात्रा के पहले चरण में डॉ. जयशंकर न्यूयॉर्क जाएंगे और संयुक्त राष्ट्र महासभा में उच्च स्तरीय सप्ताह के लिए भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस अधिवेशन का विषय है- अनूठा पल- परस्पर जुड़़ी चुनौतियों के क्रांतिकारी समाधान।

सूचना के आदान-प्रदान पर आधारित बहुपक्षीय व्यवस्था के प्रति भारत की सशक्त प्रतिबद्धता के अनुरूप विदेश मंत्री जी-4- भारत, ब्राजील, जापान और जर्मनी की मंत्रिस्तरीय बैठक का आयोजन करेंगे।

विदेश मंत्री बहुपक्षीय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के व्यापक सुधार का लक्ष्य हासिल करने के बारे में एल-69 समूह की उच्च स्तरीय बैठक में भी भाग लेंगे। इस समूह में एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमरीका और कैरीबिया से विकासशील देश और छोटे द्वीपीय विकासशील देश शामिल हैं। यह समूह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सुधारों पर केंद्रित है।

आजादी का अमृत महोत्सव की स्मृति में डॉ. जयशंकर विशेष कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। 24 सितंबर को आयोजित इस कार्यक्रम का विषय है- इंडिया@75- भारत और संयुक्त राष्ट्र की गतिशील भागीदारी का प्रदर्शन।

डॉ. जयशंकर 25 से 28 सितंबर तक वॉशिंगटन में रहेंगे और अमेरिका के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे।

Related posts

Leave a Comment