केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने आयकर अधिनियम 1961 के तहत अपराधों का दोष स्वीकार करने के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सीबीडीटी ने कारोबार करना आसान बनाने और कुछ अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने की सरकार की नीति के अनुरूप यह कदम उठाया है। करदाताओं के लाभ के लिए कई प्रमुख बदलाव किए गए हैं। इनमें से एक अधिनियम की धारा-276 के तहत दंडनीय अपराध को दोष स्वीकार करने योग्य बनाना शामिल है। दोष स्वीकार करने की योग्यता की सीमा में भी छूट दी गई है। यह छूट ऐसे मामलों में लागू होगी जिनमें आवेदक को दो वर्ष से कम अवधि की सजा का दोषी पाया गया हो और उसने पहले दोष स्वीकार नहीं किया हो।
दोष स्वीकार करने का आवेदन मंजूर होने की समय-सीमा शिकायत दर्ज कराने की तिथि से 24 महीने से बढ़ाकर 36 महीने कर दी गई है। इसके अलावा प्रक्रियागत जटिलताओं को भी सरल बनाया गया है।