राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन पहुंचीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए आज सुबह लंदन पहुंचीं। ब्रिटेन की महारानी का इस महीने की 8 तारीख को निधन हो गया था।

उनका अंतिम संस्कार कल ब्रिटेन के स्थानीय समयानुसार सवेरे 11 बजे वेस्टमिंस्टर एबी चर्च में किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 70 वर्षों के शासनकाल में, भारत-ब्रिटेन के संबंध बहुत विकसित और मजबूत हुए। उन्होंने राष्ट्रमंडल प्रमुख के रूप में दुनिया भर के लाखों लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related posts

Leave a Comment