विदेश-मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर ने ताजिकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति इमोमाली रहमान से मुलाकात की

विदेश-मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर ने ताजिकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति इमोमाली रहमान से मुलाकात की

विदेश-मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर ने आज ताजिकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति इमोमाली रहमान से मुलाकात की। विदेशमंत्री शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्‍मेलन के लिए दुशांबे में हैं। बैठक के दौरान डॉ० जयशंकर ने राष्‍ट्रपति को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने अफगानिस्‍तान में हाल के घटनाक्रम और क्षेत्रीय सुरक्षा पर उसके प्रभाव के बारे में चर्चा की। विदेशमंत्री ने ट्वि‍टर पर कहा कि आतंकवाद और कट्टपंथ से लडाई में भारत और ताजिकिस्‍तान मजबूत साझेदार हैं। डॉक्‍टर जयशंकर ने ताजिकिस्‍तान के विदेशमंत्री सिरोजि‍द्दीन मुहरिद्दीन के साथ भी चर्चा की। दोनों नेता क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर पारम्‍परिक सहयोग मजबूत करने पर सहमत हुए।

Related posts

Leave a Comment