विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज जर्मनी में प्रतिष्ठित म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से इतर फिलिस्तीन के विदेश मंत्री रियाद अल-मलिकी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने युद्धग्रस्त गाजा की मौजूदा स्थिति पर विचार-विमर्श किया। सम्मेलन में एक संवाद सत्र के दौरान जयशंकर ने कहा कि भारत कई दशकों से दो-देशों के बीच दि्वपक्षीय समाधान में विश्वास करता रहा है और कई अन्य देशों को भी लगता है कि दो-देश के बीच दि्वपक्षीय समाधान पहले की तुलना में अधिक जरूरी है।
डॉ. जयशंकर ने इस बात पर जोर दिया कि मानवीय कानूनों का पालन करना इस्राइल का अंतरराष्ट्रीय दायित्व है और उन्हें नागरिकों के जीवन की सुरक्षा के प्रति सचेत रहना चाहिए। विदेश मंत्री ने 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इस्रायली शहरों पर किए गए हमलों को भी आतंकवादी कृत्य बताया।
सत्र में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और जर्मन विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक भी शामिल हुए।