विदेश मंत्री सुब्रहमण्यम जयशंकर और ऑस्ट्रिया के विदेशमंत्री अलेक्जेंडर शालेनबर्ग के बीच कल नई दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। डॉक्टर जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापक मुद्दों पर चर्चा हुई और भारत ऑस्ट्रिया के द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त आर्थिक क्षेत्र में नई संभावनाओँ की भी पहचान की गई। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री ने दिल्ली में अपने जीवन के शुरुआती वर्ष गुजारे थे। उनके साथ कल शाम बातचीत दिलचस्प रही। उन्होंने भारत की पिछले एक दशक में हुई प्रगति के संबंध में विदेश मंत्री शालेनबर्ग के विचारों की सराहना भी की।
विदेश मंत्री जयशंकर और ऑस्ट्रिया के विदेशमंत्री शालेनबर्ग के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई
