मणिपुर के मनोनीत मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह आज दोपहर 3 बजे शपथ लेंगे

मणिपुर के मनोनीत मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह आज दोपहर 3 बजे शपथ लेंगे

मणिपुर के मनोनीत मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह आज दोपहर 3 बजे शपथ लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा मणिपुर के मनोनीत मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

मणिपुर के कार्यवाहक मुख्‍यमंत्री एन. बिरेन सिंह को सर्वसम्‍मति से भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया है। इम्‍फाल में पार्टी की राज्‍य शाखा के मुख्‍यालय में हुई विधायकों की बैठक के बाद केन्‍द्रीय पर्यवेक्षक और वित्‍त मंत्री निर्मला सीता रामन ने इस आशय की घोषणा की। वे, दो अन्‍य केन्‍द्रीय मंत्रियों भूपेन्‍द्र यादव और किरेन रिजिजू के साथ कल सुबह इम्‍फाल पहुंची थी।

भारतीय जनता पार्टी ने 60 सदस्‍यों की मणिपुर विधानसभा में 32 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। एन. बिरेन सिंह हइनांग विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं।

Related posts

Leave a Comment