वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज पुद्दुचेरी में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज पुद्दुचेरी में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी, मंत्रिपरिषद के सदस्य और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा बैठक के बाद, निर्मला सीतारमण ने पुद्दुचेरी में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के ऋण जनसंपर्क कार्यक्रम में भी भाग लिया। वित्त मंत्री ने गरीबों के उत्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल और गरीबों को समय पर कम ब्याज पर ऋण प्रदान करने की परिकल्‍पना का उल्लेख किया।

Related posts

Leave a Comment