विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने भारतीय समुदाय के साथ दार-ए-सलाम की अपनी यात्रा के उद्देश्य को साझा करते हुए भारत और तंजानिया के सूचना प्रौद्योगिकी मिशन के महत्व का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत-तंजानिया का सूचना प्रौद्योगिकी मिशन आज इस देश की कुछ अत्यधिक महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं को संबोधित करता है।
विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा कि तंजानिया प्रशिक्षण और क्षमता वर्धन में भारत का सबसे बडा अफ्रीकी साझेदार है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दार-ए-सलाम में मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों सहित तंजानिया के शीर्ष नेतृत्व और वहां के विदेश मंत्री के साथ दसवें भारत-तंजानिया संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने भारत संसदीय मित्रता समूह के सदस्यों के साथ मुलाकात की। डॉ. जयशंकर भारत-तंजानिया व्यवसाय बैठक का शुभारंभ करेंगे। डॉ. जयशंकर दार-ए-सलाम में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।
विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर की चार दिवसीय आधिकारिक तंजानिया यात्रा कल समाप्त होगी।
