वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सेबी, आईपीओ में संभावित नुकसान की निगरानी कर रहा है

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी, आईपीओ में संभावित नुकसान की निगरानी कर रहा है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज- एन एस ई और बम्‍बई स्‍टॉक एक्‍सचेंज- बी एस ई के कारोबारी प्लेटफॉर्म को महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा घोषित किया गया है और साइबर हमलों से बचाने के लिए उन्‍हें डिजिटल रूप से सुरक्षित किया जा रहा है।

वित्‍त मंत्री ने लोकसभा में प्रश्‍नों के उत्‍तर में कहा कि वित्‍त वर्ष 2020-21 में 56 संस्थाएं आईपीओ के साथ आईं, इनमें 27 छोटे और मध्यम उद्यम हैं। उन्होंने सदन को बताया कि वित्‍त वर्ष 2021-2022 में अक्‍तूबर तक इकसठ संस्थाएं पहले ही आईपीओ लेकर आ चुकी हैं, जिनमें से 34 इकाइयां एसएमई हैं। उन्होंने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र की मजबूती न केवल विनिर्माण बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी रोजगार सृजन में सहायता करती है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र सहित औद्योगिक क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए, सरकार ने पिछले दो वित्तीय वर्षों के दौरान कई उपाय किए हैं।

Related posts

Leave a Comment