जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्‍तराखंड में ताजा बर्फबारी से सीमावर्ती मार्गों पर यातायात अवरूद्ध हो गया है

जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में ताजा बर्फबारी से सीमावर्ती मार्गों पर यातायात अवरूद्ध हो गया है। जम्‍मू कश्‍मीर में पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ वर्षा भी हुई। पर्यटन क्षेत्र गुलमर्ग, सोनमर्ग, कुपवाड़ा और गुरेज में हल्की से मध्‍यम बर्फबारी हुई है।

लद्दाख में करगिल और आसपास भारी हिमपात हुआ। करगिल-श्रीनगर और करगिल-जंस्‍कार मार्ग पर यातायात रोक देना पड़ा। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फ गिर रही है। कई मार्गों पर यातायात में बाधा आई है। लाहौल स्‍पीति जिले में बर्फ की हल्‍की परत बिछ गई है। उत्‍तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव में भारी बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में भी वर्षा और हिमपात का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

Related posts

Leave a Comment