विंग्‍स इंडिया-2024 का आज हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर शुभारंभ होगा

एशिया में अब तक के सबसे बडे उड्डयन प्रदर्शनी आयोजन विंग्‍स इंडिया-2024 का आज हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर शुभारंभ होगा। केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया चार दिन के इस आयोजन का शुभारंभ करेंगे। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय और भारतीय उद्योग मंडल परिसंघ-फिक्‍की के साथ इस द्विवार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया है। विंग्‍स इंडिया के दौरान नई पीढी के विमानों का प्रदर्शन के साथ-साथ सहयोगी उड़ान सेवाएं, सहायक उद्योग और पर्यटन क्षेत्र में की गई प्रगति दर्शायी जाएगी। विंग्‍स इंडिया-2024 की थीम है- अमृतकाल में भारत को विश्‍व के साथ जोडना।

Related posts

Leave a Comment