प्रवर्तन निदेशालय ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाले के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया है। प्रवर्तन निदेशालय ने 13 जनवरी को चौथा समन जारी किया था और उन्हें आज केंद्रीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था।
अरविंद केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा लगातार जारी किए गए समन के बावजूद आज तक जांच एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए हैं। आम आदमी प्रमुख के खिलाफ यह मामला केन्द्रीय जांच ब्यूरो की एफआईआर पर आधारित है। प्राथमिकी में आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था। बाद में यह नीति वापस ले गई थी।