एशिया में अब तक के सबसे बडे उड्डयन प्रदर्शनी आयोजन विंग्स इंडिया-2024 का आज हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर शुभारंभ होगा। केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चार दिन के इस आयोजन का शुभारंभ करेंगे। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय और भारतीय उद्योग मंडल परिसंघ-फिक्की के साथ इस द्विवार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया है। विंग्स इंडिया के दौरान नई पीढी के विमानों का प्रदर्शन के साथ-साथ सहयोगी उड़ान सेवाएं, सहायक उद्योग और पर्यटन क्षेत्र में की गई प्रगति दर्शायी जाएगी। विंग्स इंडिया-2024 की थीम है- अमृतकाल में भारत को विश्व के साथ जोडना।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...