रिपब्लिकन पार्टी ने अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में बहुमत के लिए ज़रूरी 218 सीटें हासिल की

सीबीएस न्यूज़ के अनुसार रिपब्लिकन पार्टी ने अमरीकी कांग्रेस के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में बहुमत के लिए ज़रूरी 218 सीटें हासिल कर ली हैं। पार्टी को प्रतिनिधि सभा में मामूली बढ़त मिली है, लेकिन यह अगले दो वर्षों के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन की नीतियों पर लगाम लगाने के लिए काफी है। अब दोनों सदनों में अलग-अलग दोनों दलों को बहुमत हासिल हो गया है। सीनेट में डेमोक्रेट के पास बहुमत है

केबिन मैकार्थे प्रतिनिधि सभा के अगले स्पीकर होंगे। वे डेमोक्रेटिक पार्टी की नैन्सी पैलोसी का स्थान लेंगे। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नैन्सी मैकार्थे को शुभकामनाएं दी हैं और उनके साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की है। अमरीकी कांग्रेस का अगला सत्र अगले वर्ष तीन जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment