नेपाल के चुनाव आयोग ने आगामी प्रतिनिधि सभा और प्रांतीय विधानसभा चुनाव के लिए भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार को अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में आमंत्रित किया है। नेपाल में प्रतिनिधि सभा के 275 सदस्यों और सात प्रांतीय विधानसभाओं की पांच सौ पचास सीटों के लिए इस महीने की 20 तारीख को चुनाव होंगे। राजीव कुमार 18 से 22 नवम्बर तक नेपाल में आमंत्रित निर्वाचन अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान वे काठमांडू और इसके आसपास के क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का दौरा करेंगे।
नेपाल के चुनाव आयोग ने भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में आमंत्रित किया