शिवसेना के बागी गुट के सांसद राहुल शेवाले को लोकसभा में पार्टी का नया नेता घोषित किया गया है। पार्टी के एकनाथ शिंदे गुट की मांग लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वीकार कर ली। इससे पहले शिवसेना के बारह लोकसभा सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर उनसे विनायक राउत के स्थान पर श्री शेवाले को सदन के नेता के रूप में नियुक्त किये जाने का आग्रह किया था।
राहुल शेवाले को लोकसभा में शिवसेना के नए नेता के रूप में मान्यता मिली
