प्रवर्तन निदेशालय ने धन-शोधन मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत को पूछताछ के लिए फिर बुलाया

प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। यह मामला मुंबई की एक चॉल के पुनर्निर्माण में कथित अनियमितता तथा उनकी पत्नी और सहयोगियों के कथित लेन-देन से जुड़ा है। संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय के मुंबई कार्यालय में आज सुबह ग्यारह बजे उपस्थित होने को कहा गया है। उनसे इस मामले में पहली जुलाई को लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की जा चुकी है और धन शोधन रोकथाम अधिनियम की आपराधिक धाराओं के तहत बयान दर्ज किया गया है। इस अप्रैल माह में प्रवर्तन निदेशालय ने छानबीन के दौरान संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत और उनके दो सहयोगियों की ग्यारह करोड़ रुपये से अधिक की परिसंपत्तियां अस्थायी रूप से जब्त की थी।

Related posts

Leave a Comment