राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 से 30 नवंबर तक हरियाणा का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 से 30 नवंबर, 2022 तक हरियाणा का दौरा करेंगी। 29 नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता सम्मेलन में सम्मिलित होंगी। इस अवसर पर वे वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना और समस्त जन मार्ग यातायात सुविधाओं वाली ई-टिकट परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगी तथा सिरसा में एक मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगी। इसी दिन राष्ट्रपति एनआईटी कुरुक्षेत्र के 18वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगी और समारोह को सम्बोधित करेंगी। सायंकाल वे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा राज भवन में नागरिक अभिनंदन समारोह में सम्मिलित होंगी, जिसका आयोजन हरियाणा सरकार उनके सम्मान में कर रही है।

दिल्ली लौटने से पहले 30 नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति आशा कर्मियों, महिला पहलवानों, ओलम्पियनों, अन्य खेल हस्तियों और छात्राओं से बातचीत करेंगी।

Related posts

Leave a Comment