उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में हाल की वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान के लिए किसानों को 56 करोड़ 38 लाख रुपये का मुआवजा देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल अधिकारियों को शीघ्रता से सर्वेक्षण के आदेश दिये। राज्य में पिछले लगभग 20 दिन में बेमौसम वर्षा और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों और कई अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है और एक लाख से अधिक किसानों पर असर पड़ा है और सात लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री ने इस आपदा में मारे गए लोगों के निकटतम परिजन को अनुग्रह राशि देने के आदेश दिये हैं। राज्य में फसलों को सबसे अधिक नुकसान नौ जिलों- पीलीभीत, बरेली, सीतापुर, अलीगढ़, मुरादाबाद, सोनभद्र-हमीरपुर, संभल और उन्नाव में हुआ है। खराब मौसम के कारण 34 हजार हैक्टेयर्स से अधिक भूमि पर खड़ी फसल बर्बाद हो गई है।
यूपी सरकार बारिश से फसलों के नुकसान के लिए किसानों को 56 करोड़ 38 लाख रुपये का मुआवजा देगी